ePaper

पाकिस्तान को अमेरिका की दो टूक : आतंकवादियों और नॉन-स्टेट एक्टर्स पर कार्रवाई करे इस्लामाबाद

Updated at : 29 Sep 2018 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान को अमेरिका की दो टूक : आतंकवादियों और नॉन-स्टेट एक्टर्स पर कार्रवाई करे इस्लामाबाद

न्यूयॉर्क: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका इस्लामाबाद से अपेक्षा करता है कि वह ‘राज्येतर तत्वों’(नॉन-स्टेटएक्टर्स) की भूमिका खत्म करने के लिए कदम उठाये. विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. दक्षिण एवं मध्य एशिया क्षेत्र ब्यूरो की प्रधान उप सहायक सचिव एलिस वेल्स ने दक्षिण […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका इस्लामाबाद से अपेक्षा करता है कि वह ‘राज्येतर तत्वों’(नॉन-स्टेटएक्टर्स) की भूमिका खत्म करने के लिए कदम उठाये. विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

दक्षिण एवं मध्य एशिया क्षेत्र ब्यूरो की प्रधान उप सहायक सचिव एलिस वेल्स ने दक्षिण एवं मध्य एशिया क्षेत्र में अमेरिकी प्राथमिकताओं के बारे में शुक्रवार को पत्रकारों को बताते हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बयान का हवाला दिया कि उनके देश में राज्येतर तत्वों और चरमपंथी समूहों की कोई भूमिका नहीं है.

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर एक सवाल के जवाब में वेल्स ने कहा कि उनके बीच कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिनसे क्षेत्रीय स्थिरता प्रभावित होती है.

उन्होंने कहा, ‘हम इसे मानते हैं और हम सरकारों के बीच वार्ता के किसी भी ऐसे प्रयास का समर्थन करते हैं, जिससे ज्यादा स्थिरता कायम हो और तनाव में कमी आये. लेकिन, राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया है कि हम पाकिस्तान से अपेक्षा करते हैं और हमारी आकांक्षाएं ज्यादा हैं कि वह राज्येतर तत्वों की भूमिका खत्म करने के लिए कदम उठाये.’

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका नयी दिल्ली और इस्लामाबाद को वार्ता की मेज पर लाने में भूमिका निभायेगा, इस पर वेल्स ने कहा कि यह फैसला करना उन देशों का काम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola