ePaper

भूकंप-सुनामी से इंडोनेशिया में 48 मरे, सैकड़ों जख्मी

Updated at : 29 Sep 2018 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
भूकंप-सुनामी से इंडोनेशिया में 48 मरे, सैकड़ों जख्मी

जकार्ता : इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने कहा है कि एक इंडोनेशियाई शहर में भूकंप और सुनामी के कारण कम से कम 48 लोग मारे गये हैं. एजेंसी ने भूकंप-सुनामी की इस घटना के बाद पहली बार मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा बताया है. आपदा एजेंसी ने कहा कि सुलावेसी द्वीप के पालू में 356 लोग […]

विज्ञापन

जकार्ता : इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने कहा है कि एक इंडोनेशियाई शहर में भूकंप और सुनामी के कारण कम से कम 48 लोग मारे गये हैं. एजेंसी ने भूकंप-सुनामी की इस घटना के बाद पहली बार मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा बताया है.

आपदा एजेंसी ने कहा कि सुलावेसी द्वीप के पालू में 356 लोग जख्मी भी हुए हैं. वहां पांच-पांच फुट की लहरें उठीं और 350,000 आबादी वाले इस शहर को अपनी चपेट में ले लिया.

इससे पहले एक अस्पताल के एक अधिकारी ने एक टीवी स्टेशन को बताया कि उनके यहां 30 लोगों के शव हैं. कोमांग आदि सुजेंद्र ने मेट्रो टीवी को बताया, ‘हमारे अस्पताल में 30 लोगों के शव हैं. हमें कई लोगों के इलाज के लिए विशेषज्ञों की जरूरत है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola