वियतनाम के राष्ट्रपति के निधन पर ट्रंप ने शोक व्यक्त किया

Updated at : 22 Sep 2018 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
वियतनाम के राष्ट्रपति के निधन पर ट्रंप ने शोक व्यक्त किया

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाए क्युआंग के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया. ट्रंप ने क्युआंग को ‘अमेरिका का सच्चा मित्र’ करार दिया. वियतनाम के राष्ट्रपति का शुक्रवार को गंभीर बीमारी से निधन हो गया था. वह 61 साल के थे. ट्रंप ने कहा, ‘राष्ट्रपति त्रान दाए […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाए क्युआंग के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया. ट्रंप ने क्युआंग को ‘अमेरिका का सच्चा मित्र’ करार दिया.

वियतनाम के राष्ट्रपति का शुक्रवार को गंभीर बीमारी से निधन हो गया था. वह 61 साल के थे.

ट्रंप ने कहा, ‘राष्ट्रपति त्रान दाए क्युआंग के निधन की दुख भरी खबर मुझे मिली. अमेरिकी जनता की ओर से मैं उनके परिजन और वियतनाम की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.’

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति क्युआंग संयुक्त राज्य अमेरिका के अच्छे मित्र थे. नवंबर, 2017 में मेरी ऐतिहासिक हनोई यात्रा के दौरान उन्होंने बेहद गर्मजोशी के साथ मेरी मेजबानी की और मैं अमेरिका एवं वियतनाम के बीच व्यापक साझेदारी मजबूत करने की उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए उनका आभारी हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola