भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की प्रस्तावित बैठक, एक शानदार खबर : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की प्रस्तावित बैठक को शुक्रवार को एक ‘‘शानदार खबर” बताया. साथ ही, अमेरिका ने उम्मीद जतायी है कि यह भविष्य में दोनों पड़ोसी देशों के बीच ‘‘बेहतर” और ‘‘मजबूत” संबंधों का मार्ग प्रशस्त करेगा. वर्ष 2016 […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की प्रस्तावित बैठक को शुक्रवार को एक ‘‘शानदार खबर” बताया. साथ ही, अमेरिका ने उम्मीद जतायी है कि यह भविष्य में दोनों पड़ोसी देशों के बीच ‘‘बेहतर” और ‘‘मजबूत” संबंधों का मार्ग प्रशस्त करेगा. वर्ष 2016 में पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत स्थगित होने के बाद से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं उनके पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के बीच इस तरह की यह पहली उच्च स्तरीय बैठक होगी. हालांकि, भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह भारत-पाक के बीच वार्ता की बहाली नहीं है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










