ePaper

रायटर के रिपोर्टरों को माफ कर दें, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का म्यांमार से अनुरोध

Updated at : 21 Sep 2018 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
रायटर के रिपोर्टरों को माफ कर दें, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का म्यांमार से अनुरोध

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें आशा है कि म्यांमार सरकार समाचार एजेंसी रायटर के दो पत्रकारों को माफ कर देगी, जिन्हें सात साल की कैद की सजा सुनायी गयी है. म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई की रिपोर्टिंग करने को […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें आशा है कि म्यांमार सरकार समाचार एजेंसी रायटर के दो पत्रकारों को माफ कर देगी, जिन्हें सात साल की कैद की सजा सुनायी गयी है.

म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई की रिपोर्टिंग करने को लेकर उन्हें यह सजा सुनायीगयी है.

गुतारेस ने कहा कि म्यांमार में पत्रकार के तौर पर काम करने को लेकर वा लोन (32) और क्याव सो ओ (28) को जेल में रखना स्वीकार्य नहीं होगा.

उन्होंने न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कहा, ‘इस बारे में मुझे पूरा यकीन है कि यह नहीं होना चाहिए था और मुझे आशा है कि उनकी रिहाई को लेकर सरकार यथासंभव उन्हें माफ कर देगी.’

गौरतलब है कि म्यांमार की नेता आंग सान सू की ने पिछले हफ्ते कहा था कि दोनों पत्रकारों को उनके काम की वजह से जेल नहीं भेजा गया, बल्कि सरकारी गोपनीयता कानून तोड़ने की वजह से अदालत ने उनके खिलाफ यह फैसला सुनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola