Japan : क्रिप्टोकरेंसी पर डाका, हैकिंग के जरिये उड़ाये छह करोड़ डॉलर

Updated:
विज्ञापन
Japan : क्रिप्टोकरेंसी पर डाका, हैकिंग के जरिये उड़ाये छह करोड़ डॉलर

तोक्यो : जापान में हैकिंग की एक घटना में करीब 6.7 अरब येन (छह करोड़ डॉलर) की क्रिप्टोकरेंसी की चोरी कर ली गयी. आभासी मुद्रा विनिमय बाजार की एक संचालक कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. जाएफ नामक आभासी मुद्रा विनिमय बाजार की संचालक कंपनी टेक ब्यूरो ने कहा कि उसके सर्वर में अवैध […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान में हैकिंग की एक घटना में करीब 6.7 अरब येन (छह करोड़ डॉलर) की क्रिप्टोकरेंसी की चोरी कर ली गयी. आभासी मुद्रा विनिमय बाजार की एक संचालक कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

जाएफ नामक आभासी मुद्रा विनिमय बाजार की संचालक कंपनी टेक ब्यूरो ने कहा कि उसके सर्वर में अवैध तरीके से सेंध लगाकर पैसे का हस्तांतरण कर लिया गया.

गौरतलब है कि जापान आभासी मुद्राओं के कारोबार का प्रमुख केंद्र है. जापान में करीब 50 हजार दुकानें बिटकॉइन में लेन-देन करती हैं.

टेक ब्यूरो ने जारी बयान में कहा, ‘हम अवैध तरीके से किये गये इस दखल की विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते हैं, क्योंकि यह एक अपराध है और हम पहले ही संबंधित प्राधिकरणों से जांच का अनुरोध कर चुके हैं.’

कंपनी ने कहा कि चोरी हुई मुद्राओं में बिटकॉइन, मोनाकॉइन ओर बिटकॉइन कैश शामिल है. उसने कहा, ‘हम ऐसे कदम उठायेंगे, जिससे उपभोक्ताओं के पैसे से छेड़छाड़ नहीं हो सके.’

कंपनी ने कहा कि उसे प्रमुख शेयरधारक फिस्को समूह से वित्तीय मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola