ePaper

पोम्पियो बोले : उत्तर कोरिया से तुरंत बातचीत को तैयार अमेरिका

Updated at : 20 Sep 2018 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
पोम्पियो बोले : उत्तर कोरिया से तुरंत बातचीत को तैयार अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि अमेरिका वर्ष 2021 तक पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण और संबंधों में सुधार के लिए उत्तर कोरिया से तुरंत बातचीत करने को तैयार है. गुरुवार को पोम्पिओ का यह बयान आने से पहले उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में शासक किम जोंग उन और दक्षिण […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि अमेरिका वर्ष 2021 तक पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण और संबंधों में सुधार के लिए उत्तर कोरिया से तुरंत बातचीत करने को तैयार है.

गुरुवार को पोम्पिओ का यह बयान आने से पहले उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में शासक किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन के बीच हुए शिखर सम्मेलन के बाद बुधवार को किम ने अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों की मौजूदगी में अपना मिसाइल परीक्षण केंद्र बंद करने की बात कही थी.

सिंगापुर सम्मेलन में हुए समझौते के वादों को दोहराने के लिए पोम्पिओ ने एक बयान जारी कर किम और मून को धन्यवाद दिया.

बुधवार को कोरियाई नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कहा था कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय नाभिकिय ऊर्जा संस्थान के निरीक्षकों की उपस्थिति में उत्तर कोरिया योंगब्योंग स्थित अपना मुख्य परमाणु परीक्षण केंद्र बंद करने को तैयार है.

पोम्पिओ ने कहा कि इसके साथ ही उत्तर कोरिया के तेजी से परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में बढ़ने के माध्यम से अमेरिका और उत्तर कोरिया के संबंधों में सुधार की बातचीत शुरू होगी.

परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया जनवरी, 2021 तक पूरी होनी है, जैसा कि अध्यक्ष किम ने वादा किया है. इससे कोरियाई प्रायद्वीप में स्थायी और शांतिपूर्ण शासन कायम होगा.

पोम्पिओ ने कहा, ‘अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों की मौजूदगी में तोंगचांग-री परीक्षण केंद्र को बंद करने के किम के फैसले का हम स्वागत करते हैं. सिंगापुर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम के बीच इस बारे में सहमति बनी थी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola