भाजपा को जनता की समस्याओं से लेना-देना नहीं
Updated at : 18 Sep 2018 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : कांग्रेस पार्टी द्वारा बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में संगठन का प्रखंड कार्यालय खोला गया़ इसका उद्घाटन पूर्व प्रत्याशी अजय दुबे, जिलाध्यक्ष अरविंद तुफानी व वरिष्ठ कार्यकर्ता महादेव यादव ने संयुक्त रूप से किया़ इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय दुबे ने कहा कि जनता फिर से कांग्रेस को विकल्प के रूप […]
विज्ञापन
गढ़वा : कांग्रेस पार्टी द्वारा बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में संगठन का प्रखंड कार्यालय खोला गया़ इसका उद्घाटन पूर्व प्रत्याशी अजय दुबे, जिलाध्यक्ष अरविंद तुफानी व वरिष्ठ कार्यकर्ता महादेव यादव ने संयुक्त रूप से किया़ इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय दुबे ने कहा कि जनता फिर से कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही है़
भाजपा सरकार में जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर सड़क पर उतरने को विवश हो गयी है़ लेकिन निकम्मी व घमंडी सरकार को जन सरोकार से कोई लेना-देना नही है़ जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी ने कहा कि आज चारों तरफ भय, भूख व भ्रष्टाचार का आलम है़
इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी, अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय राम, बरडीहा ज़िप सदस्य बचनदेव यादव, मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष आनंद यादव, कांडी प्रखंड अध्यक्ष दामोदर मेहता, बरडीहा अध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, ज़िला उपाध्यक्ष रामदेव विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला प्रवक्ता वाहिद अंसारी आदि लोग उपस्थित थे़ इसी मौके पर 24 सितंबर को बिजली समस्या को लेकर आयेाजित होनेवाले जनआक्रोश रैली की समीक्षा भी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




