ePaper

काबुल : आतंकवादी हमले में पांच अफगान पुलिस अधिकारी की मौत, 22 आतंकी ढेर

Updated at : 17 Sep 2018 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
काबुल : आतंकवादी हमले में पांच अफगान पुलिस अधिकारी की मौत, 22 आतंकी ढेर

काबुल: अफगानिस्तान के बादगीस प्रांत में एक पुलिस अड्डे पर सोमवार तड़के हुए आतंकवादी हमले में कम से कम पांच पुलिस अधिकारियों की मौत होगयी. तकरीबन 22 आतंकवादी भी मारे गये. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जमशीद शहाबी ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी में तकरीबन 22 आतंकवादी मारे गये और 16 अन्य घायल हो […]

विज्ञापन

काबुल: अफगानिस्तान के बादगीस प्रांत में एक पुलिस अड्डे पर सोमवार तड़के हुए आतंकवादी हमले में कम से कम पांच पुलिस अधिकारियों की मौत होगयी. तकरीबन 22 आतंकवादी भी मारे गये.

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जमशीद शहाबी ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी में तकरीबन 22 आतंकवादी मारे गये और 16 अन्य घायल हो गये. शहाबी ने बताया कि हमला प्रांतीय राजधानी के निकट कला-ए-नौ के पास हुआ हमले में आरक्षित बल के पुलिस कमांडर अब्दुल हकीम भी मारे गये.

अभी तक किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शहाबी इस हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. इस इलाके में तालिबान की मजबूत उपस्थिति है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola