ePaper

चूहों के खिलाफ जंग छेड़ेगा यह देश, जानें पूरा मामला

Updated at : 12 Sep 2018 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
चूहों के खिलाफ जंग छेड़ेगा यह देश, जानें पूरा मामला

तोक्यो : जापान के तोयोसू शहर में विश्व प्रसिद्ध सुकुजी मछली बाजार अगले महीने बंद हो रहा है और उसके बाद सरकार ने चूहों के खिलाफ जंग छेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. इस 83 साल पुराने दुनिया के सबसे बड़े मछली बाजार में हर दिन एक करोड़ 40 लाख का कारोबार होता है […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान के तोयोसू शहर में विश्व प्रसिद्ध सुकुजी मछली बाजार अगले महीने बंद हो रहा है और उसके बाद सरकार ने चूहों के खिलाफ जंग छेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. इस 83 साल पुराने दुनिया के सबसे बड़े मछली बाजार में हर दिन एक करोड़ 40 लाख का कारोबार होता है और इसमें 400 तरह के सीफूड मिलते हैं. बाजार को पांच दिनों के लिए कहीं और स्थानांतरित किया जाएगा ताकि तोयोसू में इस बाजार को नया रूप दिया जा सकें.

बाजार के बंद होने के बाद वहां मछलियों को काटने के बाद उनका बचा हुआ हिस्सा खाने वाले चूहे इधर-उधर भागेंगे जिससे आसपास की दुकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है. सुकुजी में चूहे रोधी अभियान की कमान संभालने वाले तोक्यो सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जब वे कुछ अजीब पाएंगे तो उनके एक साथ झुंड में चलने की आशंका होगी. 10 अक्तूबर को बाजार बंद होने के बाद का सप्ताह अहम लड़ाई साबित होगा.’

वहां से चूहों को निकलने से रोकने के लिए तोक्यो के अधिकारी अन्य लोगों की सहायता से पाइपों और सीवर से बाहर निकलने के रास्तों बंद करने और अन्य मार्गों को ढकने में व्यस्त हैं. बाजार को तोड़ने से पहले वे उस स्थान के आसपास 10 फुट की स्टील की दीवार बनाएंगे और चूहों को पिंजरों में कैद करने की कोशिश में लगेंगे. चूहों को पकड़ने के लिए वे 40,000 पिंजरे लगाएंगे और साथ ही चूहों को मारने के लिए 300 किलोग्राम जहर का इस्तेमाल करेंगे.

बाजार के आसपास रेस्त्रां और बार मैनेजरों को चूहों के आने की आशंका को लेकर रेड अलर्ट पर रखा गया है. गिंजा में एक रेस्त्रां मालिक ने कहा, ‘‘यह डरावना है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola