चीन ने भारत-अमेरिका ''टू प्लस टू'' वार्ता का स्वागत किया, रक्षा करार पर नहीं दी प्रतिक्रिया

Updated at : 07 Sep 2018 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने भारत-अमेरिका ''टू प्लस टू'' वार्ता का स्वागत किया, रक्षा करार पर नहीं दी प्रतिक्रिया

बीजिंग : चीन ने शुक्रवार को भारत और अमेरिका की पहली ‘टू प्लस टू’ वार्ता का स्वागत किया, लेकिन उस ऐतिहासिक रक्षा करार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जिसके तहत भारतीय सेना को महत्वपूर्ण और एन्क्रिप्टिड (कूट रूप से सुरक्षित) अमेरिकी रक्षा प्रौद्योगिकियां मिलेंगी. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की गुरुवार […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने शुक्रवार को भारत और अमेरिका की पहली ‘टू प्लस टू’ वार्ता का स्वागत किया, लेकिन उस ऐतिहासिक रक्षा करार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जिसके तहत भारतीय सेना को महत्वपूर्ण और एन्क्रिप्टिड (कूट रूप से सुरक्षित) अमेरिकी रक्षा प्रौद्योगिकियां मिलेंगी.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल पोंपिओ तथा रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के साथ पहली ‘टू प्लस टू’ वार्ता के बाद दोनों देशों ने ‘संचार, संगतता, सुरक्षा समझौते’ (कॉमकासा) पर हस्ताक्षर किये. कॉमकासा के लागू होने से भारत को अमेरिका से अत्याधुनिक सैन्य संचार उपकरण मिलेंगे. भारत-पाक वार्ता और कॉमकासा करार पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘भारत और अमेरिका के बीच ‘टू प्लस टू’ वार्ता के बारे में हमने खबर देखी है. हम दोनों पक्षों के बीच सामान्य द्विपक्षीय संबंधों को देखकर खुश हैं और हमें यह भी उम्मीद है कि इस प्रक्रिया में वे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए और अधिक काम करेंगे.’ हालांकि उन्होंने कॉमकासा के सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

भारत-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री स्वतंत्रता के लिए भारत-अमेरिका के आह्वान के संदर्भ में हुआ ने कहा, ‘समुद्र में सुरक्षा नौवहन के बारे में हम अंतरराष्ट्रीय कानून में उल्लेखित कानूनी अधिकारों को कायम रखेंगे और हम यह उम्मीद भी करते हैं कि नौवहन स्वतंत्रता के लिए पक्ष वास्तविक काम करें.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola