भारतीय गाना गुनगुनाने पर पाकिस्तान में महिला को दी गयी सजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान के हवाई अड्डा सुरक्षा बल ने सोमवार को पाकिस्तानी झंडे लगा टोपी पहनते समय एक भारतीय गाना गुनगुनाने के लिए अपनी एक महिला कर्मी को दंडित किया है. इस गाने का एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर वायरल हो रहा गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया […]
विज्ञापन
लाहौर : पाकिस्तान के हवाई अड्डा सुरक्षा बल ने सोमवार को पाकिस्तानी झंडे लगा टोपी पहनते समय एक भारतीय गाना गुनगुनाने के लिए अपनी एक महिला कर्मी को दंडित किया है. इस गाने का एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर वायरल हो रहा गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया था.
हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 25 वर्षीय महिला कर्मचारी के वेतन और भत्तों में दो साल तक वृद्धि पर रोक लगा दी है. अधिकारियों ने उसे आगाह किया है कि अगर वह भविष्य में आचार संहिता का फिर से उल्लंघन करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










