पोलैंड ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हुई क्षति के लिए जर्मनी से मांगा मुआवजा

वारसॉ : पोलैंड के एक संसदीय आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों द्वारा किये गये कब्जे की वजह से देश में 50 लाख लोगों की मौत हुई और करीब 54 अरब डॉलर का नुकसान हुआ. पोलैंड की मौजूदा सरकार द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान देश को नाजियों द्वारा पहुंचाई गई क्षति की […]
वारसॉ : पोलैंड के एक संसदीय आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों द्वारा किये गये कब्जे की वजह से देश में 50 लाख लोगों की मौत हुई और करीब 54 अरब डॉलर का नुकसान हुआ. पोलैंड की मौजूदा सरकार द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान देश को नाजियों द्वारा पहुंचाई गई क्षति की पूर्ति जर्मनी से चाहती है और आयोग की कल की यह घोषणा उसी का हिस्सा है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह प्रारंभिक आंकड़े हैं. सत्तारूढ़ लॉ एंड जस्टिस पार्टी के नेता जारोस्लाव काकजिन्सकी का तर्क है कि नाजियों ने 1939 में सबसे पहले पोलैंड पर हमला किया था और जिससे इस देश को द्वितीय विश्वयुद्ध में भारी क्षति पहुंची थी.
द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म होने के बाद पोलैंड पर दशकों तक सोवियत रूस का प्रभुत्व था इसलिए यह देश स्वतंत्ररूप से जर्मनी से क्षतिपूर्ति राशि नहीं मांग पाया था. हालांकि जर्मनी ने पोलैंड में नाजियों के अत्याचार के बाद जिंदा बचे लोगों को मुआवजा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




