उत्तर कोरिया ने हिरासत में लिये गये जापानी पर्यटक को किया निष्कासित

तोक्यो : जापान सरकार के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वे उस जापानी पर्यटक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं जिसे उत्तर कोरिया ने अज्ञात आरोपों पर हिरासत में लेने के बाद देश से निष्कासित कर दिया. आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने रविवार को बताया कि जापानी पर्यटक तोमोयुकी सुगीमोतो […]
तोक्यो : जापान सरकार के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वे उस जापानी पर्यटक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं जिसे उत्तर कोरिया ने अज्ञात आरोपों पर हिरासत में लेने के बाद देश से निष्कासित कर दिया.
आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने रविवार को बताया कि जापानी पर्यटक तोमोयुकी सुगीमोतो को उसके अपराध के बारे में पूछताछ करने के लिए हिरासत में रखा गया था. हालांकि, उसके अपराध के बारे में नहीं बताया गया. संक्षिप्त खबर में कहा गया है कि अधिकारियों ने मानवता के सिद्धांत के आधार पर नरमी बरतते हुए उसे छोड़ने और देश से निष्कासित करने का फैसला किया है. जापान के मुख्य कैबिनेट मंत्री योशिहिदे सुगा ने पत्रकारों को बताया कि जापान सरकार हरसंभव कदम उठा रही है, लेकिन उसने मामले की संवेनदशीलता का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया.
जापानी सरकार ने दो सप्ताह पहले पुष्टि की थी कि वह उन रिपोर्टों की जांच कर रही है कि उसके एक नागरिक को हिरासत में लिया गया है. जापान की क्योदो न्यूज एजेंसी ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि तकरीबन 30 वर्ष की आयु का यह व्यक्ति वीडियोग्राफर माना जा रहा है और उस पर पश्चिमी उत्तर कोरिया में बंदरगाह शहर नाम्पो की एक सामूहिक यात्रा के दौरान एक सैन्य केंद्र का वीडियो बनाने का संदेह है. क्योदो ने बताया कि सरकार ने बीजिंग में उत्तर कोरियाई दूतावास के जरिये उसकी रिहाई की मांग की थी. जापान के उत्तर कोरिया के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




