ePaper

प्रधानमंत्री बनते ही इमरान ने किया यह काम, भारतीय उप-उच्चायुक्त को तलब किया

Updated at : 19 Aug 2018 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बनते ही इमरान ने किया यह काम, भारतीय उप-उच्चायुक्त को तलब किया

इस्लामाबाद : क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को समन किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन में एक नागरिक की मौत की निंदा की. विदेश कार्यालय ने एक बयान में आरोप […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को समन किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन में एक नागरिक की मौत की निंदा की.

विदेश कार्यालय ने एक बयान में आरोप लगाया कि दाना सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह वर्षीय एक बच्चा घायल हो गया.

इसे भी पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र के पहले अश्वेत महासचिव कोफी अन्नान का निधन

आज से हज शुरू, 16 लाख हजयात्रियाें के मक्का पहुंचने की उम्मीद

महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप उच्चायुक्त को समन किया और ‘बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन’ की निंदा की.

फैसल ने कहा, ‘जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाना निंदनीय और मानवीय गरिमा के विपरीत है तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवीय कानूनों का उल्लंघन है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola