ePaper

मैक्सिको में मानव तस्करों के चंगुल से बचाई गईं 100 महिलाएं

Updated at : 18 Aug 2018 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
मैक्सिको में मानव तस्करों के चंगुल से बचाई गईं 100 महिलाएं

मैक्सिकोसिटी : मैक्सिको पुलिस ने लातिन अमेरिका और पूर्वी यूरोप की 100 महिलाओं को देह व्यापार तस्करों के चंगुल से बचाया है और मानव तस्करी के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा विभाग के एक बयान के अनुसार कल मध्य मैक्सिको सिटी में एक वेश्यालय पर छापा मार कर महिलाओं को रिहा […]

विज्ञापन

मैक्सिकोसिटी : मैक्सिको पुलिस ने लातिन अमेरिका और पूर्वी यूरोप की 100 महिलाओं को देह व्यापार तस्करों के चंगुल से बचाया है और मानव तस्करी के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा विभाग के एक बयान के अनुसार कल मध्य मैक्सिको सिटी में एक वेश्यालय पर छापा मार कर महिलाओं को रिहा कराया गया.

ये महिलाएं लातिन अमेरिका के मैक्सिको, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, पराग्वे तथा वेनेजुएला और पूर्वी यूरोप के हंगरी, यूक्रेन और रूस की निवासी हैं. मैक्सिको पुलिस ने हाल ही में कई तस्कर गिरोहों का भंडाफोड़ा किया है. इन महिलाओं को नौकरियां देने जैसे मॉडल बनाने आदि का झांसा देकर अपहरण कर लिया जाता है और फिर इन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola