रविवार को 1.60 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण, तीसरे सोमवारी को लेकर मंदिर प्रशासन अलर्ट
Updated at : 13 Aug 2018 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : श्रावणी मेला के 16वें दिन रविवार को शाम छह बजे तक बाबा मंदिर में 1.60 लाख कांवरियों ने जलार्पण कर मंगल कामना की. वहीं शीघ्र दर्शनम कूपन से जलार्पण करने वालों की संख्या भी चार हजार के पार पहुंच चुकी थी. मेले की तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट […]
विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेला के 16वें दिन रविवार को शाम छह बजे तक बाबा मंदिर में 1.60 लाख कांवरियों ने जलार्पण कर मंगल कामना की. वहीं शीघ्र दर्शनम कूपन से जलार्पण करने वालों की संख्या भी चार हजार के पार पहुंच चुकी थी. मेले की तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. कांवरियों की अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए सोमवार को शीघ्र दर्शनम कूपन सुविधा बंद रहेगी. रविवार को बाबा मंदिर का पट अपने निर्धारित समय पर खुलने के साथ कांचा जल पूजा के बाद सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा ने सरकारी पूजा संपन्न की.
उसके बाद अहले सुबह करीब चार बजे से आम भक्तों के लिए कपाट को खोला गया. उस समय भक्तों की कतार बरमसिया चौक के पार पहुंच चुकी थी. जो की सुबह छह बजे तक बीएड कॉलेज तक पहुंच गयी व दो घंटे के बाद से जलसार चिल्ड्रन पार्क से कतारबद्ध कर नेहरू पार्क होते हुए क्यू कॉम्प्लेक्स से बाबा मंदिर में भेजने की व्यवस्था जारी रखी गयी. शाम छह बजे तक मुख्य अरघा व बाह्य अरघा से 160227 व शीघ्र दर्शनम से 6136 कांवरियों ने जलार्पण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




