1.35 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : श्रावणी मेला ने रफ्तार पकड़ ली है. मेले के दूसरे सप्ताह में लगातार कांवरियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. प्रतिदिन एक लाख से अधिक कांवरिये बाबाधाम पहुंच रहे हैं. मेला के 13वें दिन पट खुलने के पूर्व कांवरियों की कतार करीब आठ किमी दूर नंदन पहाड़ के पास पहुंच गयी […]
विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेला ने रफ्तार पकड़ ली है. मेले के दूसरे सप्ताह में लगातार कांवरियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. प्रतिदिन एक लाख से अधिक कांवरिये बाबाधाम पहुंच रहे हैं. मेला के 13वें दिन पट खुलने के पूर्व कांवरियों की कतार करीब आठ किमी दूर नंदन पहाड़ के पास पहुंच गयी थी.
गुरुवार को कांवरियों के जलार्पण को लेकर सुबह चार बजे से पट खोला गया. पट खुलने के साथ ही बोल बम व हर हर महादेव की जयकारा लगते हुए कांवरियों की कतार बाबा मंदिर की ओर बढ़ने लगी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से ही नेहरू पार्क से ही डबल कतार को बाबा मंदिर तक भेजने की प्रक्रिया को जारी रखा गया.
दोपहर तक कतार बीएड कॉलेज तक पहुंच गयी थी. वहीं शाम चार बजे तक कतार नेहरू पार्क तक सिमट गयी. शाम छह बजे तक मुख्य अरघा व बाह्य अरघा मिला कर कुल 1,35,157 लाख कांवरियों ने जलार्पण किया. वहीं शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से 7274 लोगों ने जलार्पण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










