कांवर की रुनझुन के साथ तेज होते गये पग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : सावन की पहली सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए भक्तों का सैलाब रविवार को कांवरिया पथ पर देखने को मिला. झारखंड के प्रवेश द्वार दुम्मा पहुंचते ही बाबा के नजदीक आने की खुशी में कांवरियों में नयी ऊर्जा का संचार भी हो रहा है. रिमझिम बारिश के फुहारों के बीच […]
विज्ञापन
देवघर : सावन की पहली सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए भक्तों का सैलाब रविवार को कांवरिया पथ पर देखने को मिला. झारखंड के प्रवेश द्वार दुम्मा पहुंचते ही बाबा के नजदीक आने की खुशी में कांवरियों में नयी ऊर्जा का संचार भी हो रहा है. रिमझिम बारिश के फुहारों के बीच बोल बम के जयकारे के साथ कांवरियों के पग भी तेज होते गये.
दुम्मा स्थित प्रवेश द्वार के पास जलार्पण के लिए एक्सेस कार्ड मिलते ही सारे थकान भूलकर कांवरिये उत्साह के साथ दौड़ पड़े. सभी को सबसे पहले आकर कतार में लगने की जल्दबाजी थी. काउंटर से शाम पांच बजे से ही प्रवेश कार्ड में सोमवारी काे जलार्पण का समय दिया जाने लगा. सोमवारी की भीड़ कंट्रोल करने के लिए कांवरिया पथ स्थित टेंट सिटी के पास कांवरियों को एनाउंसमेंट कर टेंट सिटी में विश्राम करने की अपील की जा रही थी. रविवार को कांवरिया पथ में कई सेवा शिविर भी खुले, जिससे कांवरियों को राहत मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










