पाकिस्तानी की जेलों में बंद हैं 470 से अधिक भारतीय

Updated at : 29 Jul 2018 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी की जेलों में बंद हैं 470 से अधिक भारतीय

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की जेलों में 418 मछुआरों समेत 470 से अधिक भारतीय बंद हैं. पाकिस्तान की सरकार ने उच्चतम न्यायालय में अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. अपनी रिपोर्ट में विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारतीय जेलों में करीब 357 पाकिस्तानी बंद हैं. मंत्रालय ने यह भी कहा कि दोनों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की जेलों में 418 मछुआरों समेत 470 से अधिक भारतीय बंद हैं. पाकिस्तान की सरकार ने उच्चतम न्यायालय में अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.

अपनी रिपोर्ट में विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारतीय जेलों में करीब 357 पाकिस्तानी बंद हैं. मंत्रालय ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच स्थिति बिगड़ने और वार्ता निलंबित हो जाने के कारण पाकिस्तान-भारत कैदी न्यायिक समिति की अक्तूबर, 2013 से कोई बैठक नहीं हुई. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर है, ‘गृह मंत्रालय द्वारा हमसे साझा की गयी सूचना के हिसाब से पाकिस्तानी जेलों में 53 आम भारतीय नागरिक और 418 भारतीय मछुआरे बंद हैं.’

अखबार के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने शीर्ष अदालत से कहा कि भारतीय उच्चायुक्त द्वारा प्रदत्त सूचना और अभी एक जुलाई को पाकिस्तान और भारत के बीच आदान प्रदान की गयी कैदियों की सूची के हिसाब से भारतीय जेलों में 249 पाकिस्तानी आम नागरिक कैदी और 108 पाकिस्तानी मछुआरे हैं. इस खबर के अनुसार 2016 से भारत ने 31 मछुआरों समेत 114 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया, जबकि पाकिस्तान ने 941 मछुआरों समेत 951 भारतीय कैदियों को रिहा किया.

मीडिया की खबर के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश साकिर निसार की अगुवाईवाली तीन सदस्यीय पीठ पाकिस्तान फिशरफोक फोरम और पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ लेबर एजुकेश एंड रिसर्च की संयुक्त याचिका पर पर सुनवाई करेगी. याचिका भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी मछुआरों के बारे में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola