ePaper

ब्रिक्स ने आतंकवाद से निपटने के लिए समग्र रुख का आह्वान किया

Updated at : 27 Jul 2018 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रिक्स ने आतंकवाद से निपटने के लिए समग्र रुख का आह्वान किया

जोहानिसबर्ग : ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद से निपटने के लिए गुरुवार को एक समग्र रुख का आह्वान किया जिसमें कट्टरपंथ से निपटना, आतंकवादियों के वित्त पोषण के माध्यमों को अवरुद्ध करना, आतंकी शिविरों को तबाह करना और आतंकी संगठनों द्वारा इंटरनेट के दुरूपयोग को रोकना शामिल हों. पांच देशों – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और […]

विज्ञापन
जोहानिसबर्ग : ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद से निपटने के लिए गुरुवार को एक समग्र रुख का आह्वान किया जिसमें कट्टरपंथ से निपटना, आतंकवादियों के वित्त पोषण के माध्यमों को अवरुद्ध करना, आतंकी शिविरों को तबाह करना और आतंकी संगठनों द्वारा इंटरनेट के दुरूपयोग को रोकना शामिल हों. पांच देशों – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका – के समूह ने कहा कि आतंकी कृत्यों को अंजाम देने, उनके साजिशकर्ताओं या उनमें मदद देने वालों को निश्चित रूप से जवाबदेह ठहराया जाए.
समूह ने अपने घोषणापत्र में कहा, ‘‘ हम सभी राष्ट्रों से आतंकवाद से लड़ने के लिए एक समग्र रुख अपनाने का आह्वान करते हैं जिसमें कट्टरपंथ, विदेशी आतंकी लड़ाकों की भर्ती, आतंकवादियों के वित्तपोषण के स्रोतों एवं माध्यमों को अवरुद्ध करना, आतंकी शिविरों को तबाह करना और उनके द्वारा इंटरनेट के दुरूपयोग से निपटना शामिल हो.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola