पाकिस्तान में जीत के संकेत पर पीटीआई कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

इस्लामाबाद : आम चुनाव के रूझानों में इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को अन्य दलों के मुकाबले मिली भारी बढ़त के बाद पार्टी कार्यकर्ता पाकिस्तान की सड़कों पर जश्न मना रहे हैं. हालांकि चुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा और धांधली का आरोप लगा है. अंतिम प्राप्त रूझानों के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) […]
इस्लामाबाद : आम चुनाव के रूझानों में इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को अन्य दलों के मुकाबले मिली भारी बढ़त के बाद पार्टी कार्यकर्ता पाकिस्तान की सड़कों पर जश्न मना रहे हैं. हालांकि चुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा और धांधली का आरोप लगा है. अंतिम प्राप्त रूझानों के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को 110 सीटों पर बढ़त हासिल है जबकि जेल में बंद नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएलएम-एन) 67 सीटों पर आगे चल रही है.
देश की राजधानी इस्लामाबाद सहित कई शहरों में पीटीआई के सैकड़ों समर्थक सड़कों पर उतर आये और तेज संगीत पर नाचते हुए जश्न मना रहे हैं. उन्होंने मुख्य मार्गों और सड़क किनारे अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी जिसके कारण भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया. व्यस्त फैजाबाद इंटरचेंज के नजदीक पीटीआई पार्टी के एक समर्थक शाहिद अली ने बताया, ‘हमें हमारा नया पाकिस्तान मिल गया.’ पीटीआई कार्यकर्ताओं की जश्न के कारण चुनाव कवरेज से लौट रहे प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संवाददाता को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा.
इसी तरह मध्य रात्रि में पाकिस्तान के कई अन्य हिस्सों में भी जश्न मनाये जाने की खबर है. पाकिस्तान में एक पार्टी तभी सरकार बना सकती है जब उसे नेशनल असेंबली की कुल 342 में से 172 सीटों पर जीत मिलेगी. सबसे बड़ा दल अपने दम पर सरकार तभी बना सकती है जब उसे प्रत्यक्ष निर्वाचन वाली 272 सीटों में से कम से कम 137 सीटें मिलेगी. गौरतलब है कि 342 सीटों में 60 महिलाओं जबकि 10 धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




