ePaper

15 साल की बहन को 17 साल के भाई ने किया रेप, बहन ने कराया गर्भपात और फिर...

Updated at : 21 Jul 2018 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
15 साल की बहन को 17 साल के भाई ने किया रेप, बहन ने कराया गर्भपात और फिर...

जकार्ता : इंडोनेशिया में 15 साल की उस किशोरी को गर्भपात कराने पर छह माह की सजा दी गयी है, जिसके साथ उसके बड़े भाई ने दुष्कर्म किया था. इंडोनेशिया के एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी दी. मुआरा बुलियान जिला अदालत के प्रवक्ता लिस्त्यो आरिफ बुदिमान ने बताया कि गुरुवार को इस किशोरी को […]

विज्ञापन

जकार्ता : इंडोनेशिया में 15 साल की उस किशोरी को गर्भपात कराने पर छह माह की सजा दी गयी है, जिसके साथ उसके बड़े भाई ने दुष्कर्म किया था. इंडोनेशिया के एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी दी. मुआरा बुलियान जिला अदालत के प्रवक्ता लिस्त्यो आरिफ बुदिमान ने बताया कि गुरुवार को इस किशोरी को उसके 17 साल के भाई के साथ सजा दी गयी है. इनके खिलाफ सुमात्रा द्वीप की मुआरा बुलियान जिला अदालत में बंद कमरे में सुनवाई हुई.

इसे भी पढ़ें : डॉक्टर भाई 9 साल तक करता रहा सगी बहन के साथ रेप,गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि किशोरी को गर्भपात के सिलसिले में बाल संरक्षण कानून के तहत आरोपित किया गया. उसके भाई को एक अल्पवय के साथ यौन शोषण करने के आरोप में दो साल के जेल की सजा सुनायी गयी. इंडोनेशिया में यदि किसी महिला के साथ दुष्कर्म होता है, तो कुछ परिस्थितयों को छोड़कर या महिला के जीवन को खतरा होने की स्थिति के अलावा गर्भपात करवाना कानूनी रूप से निषिद्ध है.

कानून के अनुसार, गर्भपात किसी पंजीकृत पेशेवर से ही कराया जा सकता है, वह भी गर्भ धारण करने के छह सप्ताह के भीतर. बुदिमान ने कहा कि इस किशोरी के साथ पिछले सितंबर से आठ बार दुष्कर्म किया गया और छह माह के गर्भधारण के बाद उसका गर्भपात करवाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola