पाकिस्तान में बलात्कार के दोषी को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाये जाने की मांग

Updated at : 24 Jun 2018 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में बलात्कार के दोषी को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाये जाने की मांग

लाहौर : पाकिस्तान में बलात्कार की शिकार एक बालिका के पिता ने दोषी को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाये जाने के आग्रह को लेकर उच्च न्यायालय का रुख किया है. एक हत्यारे ने बालिका की बलात्कार के बाद हत्या कर दी थी. दोषी को मौत की सजा सुनायी गयी है. बालिका के पिता ने […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान में बलात्कार की शिकार एक बालिका के पिता ने दोषी को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाये जाने के आग्रह को लेकर उच्च न्यायालय का रुख किया है. एक हत्यारे ने बालिका की बलात्कार के बाद हत्या कर दी थी. दोषी को मौत की सजा सुनायी गयी है.

बालिका के पिता ने लाहौर उच्च न्यायालय में शनिवार को याचिका दायर की और कौसर शहर में लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के दोषी 23 वर्षीय इमरान अली को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाये जाने का आग्रह किया. लाहौर की आतंकवाद रोधी अदालत ने देश के इतिहास में हुई अपनी तरह की पहली सुनवाई में अली को फरवरी में मौत की सजा सुनायी थी. यह सुनवाई बहुत कम अवधि केवल चार दिन में ही पूरी हो गयी थी. दोषी को मौत की सजा के अलावा आजीवन कारावास और सात साल जेल की भी सजा सुनायी गयी थी.

याचिकाकर्ता ने कहा कि आतंकवाद निरोधक अधिनियम 1997 की धारा 22 सरकार को एक दोषी को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाये जाने का अधिकार प्रदान करती है. लाहौर उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय सजा के खिलाफ दोषी की अपीलों को पहले ही खारिज कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola