ePaper

शरीफ का फिलहाल पाकिस्तान लौटने से इनकार, कैंसर से पीड़ित पत्नी का लंदन में हो रहा है इलाज

Updated at : 24 Jun 2018 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
शरीफ का फिलहाल पाकिस्तान लौटने से इनकार, कैंसर से पीड़ित पत्नी का लंदन में हो रहा है इलाज

लंदन : पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लंदन के एक अस्पताल में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखी गयीं अपनी पत्नी को छोड़ कर भ्रष्टाचार के आरोप का सामना करने पाकिस्तान लौटने की संभावना खारिज कर दी. शरीफ की 68 वर्षीय पत्नी कुलसुम गले के कैंसर से पीड़ित हैं और पिछले साल से लंदन […]

विज्ञापन

लंदन : पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लंदन के एक अस्पताल में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखी गयीं अपनी पत्नी को छोड़ कर भ्रष्टाचार के आरोप का सामना करने पाकिस्तान लौटने की संभावना खारिज कर दी. शरीफ की 68 वर्षीय पत्नी कुलसुम गले के कैंसर से पीड़ित हैं और पिछले साल से लंदन के एक अस्पताल में हैं जहां उनका इलाज चल रहा है.

कुलसुम को दिल का दौरा पड़ने के बाद 14 जून को अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया. तब से वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं. पूर्व प्रधानमंत्री ने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘जब कुलसुम वेंटिलेटर पर हों तो ऐसी हालत में क्या मैं पाकिस्तान जाने के बारे में सोच सकता हूं? क्या आप सोचते हैं कि मुझे अपनी पत्नी को इस हालत में छोड़ कर पाकिस्तान लौटना चाहिए.’ शरीफ और उनकी बेटी मरियम पाकिस्तान से 14 जून को लंदन के लिए रवाना हुई थी. इन दोनों के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमे से कुछ समय के लिए छूट दी गयी है.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, शरीफ ने अफसोस जताया है कि वह अपनी पत्नी को तब नहीं देख सके जब वह सचेत ‍अवस्था में थीं. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के परामर्श के बाद ही आगे की चीजें होंगी. बहरहाल, उन्होंने 25 जुलाई को होनेवाले आम चुनाव से पहले पाकिस्तान लौटने का इरादा जताया. शरीफ ने अस्पताल के बाहर राजनीतिक मामलों पर बात करने से मना कर दिया और आग्रह किया कि लोग उनकी पत्नी के लिए दुआएं करें. उन्होंने कहा, ‘जब मैं पाकिस्तान लौटूंगा, मैं राजनीति पर बात करूंगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola