दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री किम जोंग पिल का निधन

सोल: दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री एवं खुफिया एजेंसी के संस्थापक किम जोंग-पिल का निधन हो गया. वह 92 वर्ष के थे. वह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे. अस्पताल के अधिकारी ली मी-जोंग ने बताया कि सोल के ‘सोनचूयांग यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल’ लाने पर पिल को मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पूर्व […]
सोल: दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री एवं खुफिया एजेंसी के संस्थापक किम जोंग-पिल का निधन हो गया. वह 92 वर्ष के थे. वह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे. अस्पताल के अधिकारी ली मी-जोंग ने बताया कि सोल के ‘सोनचूयांग यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल’ लाने पर पिल को मृत घोषित कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री वृद्धावस्था से जुड़ी स्वास्थ समस्याओं से ग्रसित थे. सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पिल वर्ष 1961 में हुए तख्तापलट का अभिन्न हिस्सा थे, जिससे मेजर जनरल पार्क चुंग-ही सत्ता में आए थे. पार्क के सत्ता में आने के बाद ही किम जोंग-पिल ने ‘कोरियन सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी’ का गठन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




