ePaper

अफगानिस्तान के लिए एक जिम्मेदार मददकर्ता है भारत

Updated at : 21 Jun 2018 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान के लिए एक जिम्मेदार मददकर्ता है भारत

वॉशिंगटन : ट्रंप प्रशासन ने आज कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत एक जिम्मेदार मददकर्ता है और संघर्षग्रस्त देश उसके साथ रणनीतिक साझेदारी चाहता है. दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की प्रधान सहायक उप विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने अफगानिस्तान पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा कि कारोबारी सम्मेलनों का आयोजन करने […]

विज्ञापन


वॉशिंगटन :
ट्रंप प्रशासन ने आज कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत एक जिम्मेदार मददकर्ता है और संघर्षग्रस्त देश उसके साथ रणनीतिक साझेदारी चाहता है. दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की प्रधान सहायक उप विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने अफगानिस्तान पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा कि कारोबारी सम्मेलनों का आयोजन करने में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.इस आयोजनों का उद्देश्य यह था कि अफगानिस्तान में निवेश की इच्छुक कंपनियां भारत के मार्फत ऐसा कर सकें.


वेल्स ने कहा ‘ अफगानिस्तान के लिए भारत के समर्थन को हम बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं.वह एक जिम्मेदार मददकर्ता है. उसने वर्ष 2020 तक तीन अरब डॉलर की सहायता देने का वादा किया है. अफगान सरकार ने सहायता का स्वागत किया है.अफगान सरकार भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी भी चाहती है.’ उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान पर भारत के साथ मिलकर काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola