ePaper

यमन की नयी मिसाइल को सऊदी अरब ने बीच में किया ध्वस्त, पाकिस्तानी नागरिक घायल

Updated at : 18 Jun 2018 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
यमन की नयी मिसाइल को सऊदी अरब ने बीच में किया ध्वस्त, पाकिस्तानी नागरिक घायल

रियाद : सऊदी अरब की वायु रक्षा प्रणाली ने संकटग्रस्त यमन से दागीगयी एक बैलिस्टिक मिसाइल को बीच में ही नष्ट कर दिया. आधिकारिक ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने एक बयान में कहा कि मिसाइल दक्षिणी जिजान शहर को निशाना बना कर दागीगयी थी, जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गया. वहीं, ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों […]

विज्ञापन

रियाद : सऊदी अरब की वायु रक्षा प्रणाली ने संकटग्रस्त यमन से दागीगयी एक बैलिस्टिक मिसाइल को बीच में ही नष्ट कर दिया. आधिकारिक ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने एक बयान में कहा कि मिसाइल दक्षिणी जिजान शहर को निशाना बना कर दागीगयी थी, जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गया.

वहीं, ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने अपने समाचार केंद्र अल मसीरा के जरिये दावा किया कि मिसाइल से जिजान स्थित एक सैन्य शिविर को निशाना बनाया गया था. सरकारी मीडिया ने बताया कि पिछले रविवार को सऊदी हवाई रक्षा सेवा ने जिजान को निशाना बनाकर दागीगयी एक अन्य मिसाइल को नष्ट किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola