मलेशिया में नये अटॉर्नी जनरल के पद पर भारतीय मूल के वकील की नियुक्ति

कुआलालम्पुर: मलेशिया के सुल्तान मोहम्मद पंचम ने इस्लामिक समूहों के विरोध के बावजूद अटॉर्नी जनरल के पद पर भारतीय मूल के एक वकील की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है. इस्लामिक समूह यह पद किसी मुस्लिम व्यक्ति को देने की मांग कर रहे हैं. शाही महल से जारी एक बयान के अनुसार, सुल्तान मोहम्मद पंचम […]
कुआलालम्पुर: मलेशिया के सुल्तान मोहम्मद पंचम ने इस्लामिक समूहों के विरोध के बावजूद अटॉर्नी जनरल के पद पर भारतीय मूल के एक वकील की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है. इस्लामिक समूह यह पद किसी मुस्लिम व्यक्ति को देने की मांग कर रहे हैं. शाही महल से जारी एक बयान के अनुसार, सुल्तान मोहम्मद पंचम ने मौजूदा अटॉर्नी जनरल मोहम्मद अपांडी अली की सेवाओं को समाप्त करके उनकी जगह टॉमी थॉमस को नियुक्त किया है.
थॉमस 55 वर्षों में इस पद पर नियुक्त पहले अल्पसंख्यक व्यक्ति हैं. मलेशिया की तीन करोड़ 10 लाख जनसंख्या की दो तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले सजातीय समूह ने मांग की है कि यह शीर्ष कानूनी पद इस्लाम की रक्षा करने के लिए किसी मुस्लिम व्यक्ति को ही दिया जाए. बयान में आज कहा गया कि सुल्तान ने मलेशिया के सभी लोगों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि थॉमस की नियुक्ति से कोई धार्मिक या नस्लीय संघर्ष ना हों क्योंकि नस्ल और धर्म की परवाह किए बगैर प्रत्येक मलेशियाई नागरिक से निष्पक्ष व्यवहार होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




