‘ट्रम्प ने कर मामले में अन्य देशों के साथ जैसे को तैसा व्यवहार की चेतावनी दी''
Updated at : 02 Jun 2018 11:33 AM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह मुक्त व्यापार चाहते हैं लेकिन यह भी चाहते हैं कि वह निष्पक्ष हो. हालांकि उन्होंने चेताया है कि अगर कोई अमेरिका पर कर लगायेगा तो वह भी उन देशों के ऊपर कर लगायेंगे. ट्रम्प ने कल व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा , ‘‘ […]
विज्ञापन
वाशिंगटन :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह मुक्त व्यापार चाहते हैं लेकिन यह भी चाहते हैं कि वह निष्पक्ष हो. हालांकि उन्होंने चेताया है कि अगर कोई अमेरिका पर कर लगायेगा तो वह भी उन देशों के ऊपर कर लगायेंगे. ट्रम्प ने कल व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा , ‘‘ आप जानते हैं कि यूरोपीय संघ (ईयू) समेत सभी देश पांच गुणा कर लगाते हैं.
हम उनके (अन्य देशों के) ऊपर जो कर लगाते हैं उसका पांच गुणा वह अमेरिका पर कर लगाते हैं. मैं ‘ जैसे को तैसा ‘ में यकीन करता हूं.” उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप पांच गुणा कर लगाने वाले हैं तो हमलोग भी आपके ऊपर पांच गुणा कर लगायेंगे. अब तक यह किसी ने नहीं किया.(अमेरिका का) कोई राष्ट्रपति ऐसा नहीं कर पाया. लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है. ” उत्तर अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एनएएफटीए) को अमेरिका के लिये सबसे बुरा समझौता बताते हुए ट्रम्प ने कहा कि लोग अब यह सब समझ रहे हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




