ePaper

बोले कुलदीप यादव- केकेआर को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा

Updated at : 25 May 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
बोले कुलदीप यादव- केकेआर को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा

कोलकाता : दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर कुलदीप यादव का मानना है कि आइपीएल के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को जब उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी, तो उसे घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा. केकेआर को अपने दोनों प्लेऑफ मैच इडेन गार्डेंस पर खेलने का मौका मिला है. उसने […]

विज्ञापन

कोलकाता : दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर कुलदीप यादव का मानना है कि आइपीएल के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को जब उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी, तो उसे घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा.

केकेआर को अपने दोनों प्लेऑफ मैच इडेन गार्डेंस पर खेलने का मौका मिला है. उसने एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स को हरा कर बुधवार रात लगातार चौथी जीत दर्ज की. अब उन्हें सनराइजर्स से दूसरे क्वालिफायर में खेलना है. कुलदीप ने कहा कि सनराइजर्स के लिए मुंबई से यहां आकर खेलना कठिन होगा. मुंबई के विकेट में उछाल थी, जबकि इडेन की विकेट स्पिनरों की मददगार है. यह हमारा घरेलू मैदान है, तो हमारे लिए यहां खेलना आसान है.

उसने हालांकि कहा कि उनकी टीम सनराइजर्स को हलके में नहीं ले रही है. उसने कहा कि हम नतीजों पर नहीं देख रहे. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमने चार मैच जीते या उन्होंने चार जीते. अभी हमारी प्राथमिकता अगला मैच जीतना है. कुलदीप ने कहा कि यह नॉकआउट चरण है और अब हर मैच महत्वपूर्ण है. वह बहुत अच्छी टीम है और हम एक बेहतरीन मैच के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola