इटली में पटरी पर खड़ी ट्रक से टकराई ट्रेन, दो की मौत, 18 घायल

रोम : इटली में पटरी पर खड्रे ट्रक से ट्रेन के टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और 18 घायल हो गये. हादसे का शिकार एक व्यक्ति ट्रेन का इंजीनियर था. न्यूज एजेंसी एएनएसए के अनुसार गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम […]
रोम : इटली में पटरी पर खड्रे ट्रक से ट्रेन के टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और 18 घायल हो गये. हादसे का शिकार एक व्यक्ति ट्रेन का इंजीनियर था. न्यूज एजेंसी एएनएसए के अनुसार गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया.
अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी रात भर तलाशी अभियान चलाते रहे ताकि मलबे में कोई फंसा नहीं रहे. इटली की समाचार एजेंसी एएनएसए ने बताया कि तुरिन से उपनगरीय इवरिया की ओर ट्रेन के रवाना होने के आधे धंटे के बाद यह हादसा कल रात 11 बज कर 20 मिनट पर हुआ. घटना उत्तरी इटली के तुरिन क्षेत्र की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




