पाकिस्तान ने ''डॉन'' अखबार का सर्कुलेशन देश के कई शहरों में रोका

इस्लामाबाद : प्रतिष्ठित अखबार ‘डॉन’ के सर्कुलेशन पर प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है. बता दें कि डॉन अखबार ने पिछले दिनों नवाज शरीफ का इंटरव्यू प्रकाशित किया था. कथित तौर पर इस इंटरव्यू में नवाज शरीफ ने मुंबई हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था.12 मई को इस अंग्रेजी अखबार में शरीफ का […]
इस्लामाबाद : प्रतिष्ठित अखबार ‘डॉन’ के सर्कुलेशन पर प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है. बता दें कि डॉन अखबार ने पिछले दिनों नवाज शरीफ का इंटरव्यू प्रकाशित किया था. कथित तौर पर इस इंटरव्यू में नवाज शरीफ ने मुंबई हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था.12 मई को इस अंग्रेजी अखबार में शरीफ का यह इंटरव्यू प्रकाशित हुआ था और 15 मई को कुछ हिस्सों में इसका सर्कुलेशन रोक दिया गया. बताया जा रहा है कि नवाज़ के इस बयान से पाकिस्तान की सेना और सरकार नाराज़ है. अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संस्था ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर’ ने यह जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




