IPL 11 : पहली बार रन के लिए तरसे धौनी, 23 गेंद में बनाये 17 रन, फैन्स हैरान

नयी दिल्ली : लीग तालिका में अंतिम स्थान पर रहने की शर्मिंदगी का सामना कर रहे दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुक्रवार को दूसरे स्थान पर काबिज चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ गजब का जज्बा दिखाते हुए बल्लेबाजों और गेंदबाजों के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत 34 रन से जीत दर्ज की. दिल्ली के 163 रन के लक्ष्य का […]
नयी दिल्ली : लीग तालिका में अंतिम स्थान पर रहने की शर्मिंदगी का सामना कर रहे दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुक्रवार को दूसरे स्थान पर काबिज चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ गजब का जज्बा दिखाते हुए बल्लेबाजों और गेंदबाजों के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत 34 रन से जीत दर्ज की.
दिल्ली के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरकिंग्स की टीम अंबाती रायडू (50) के अर्धशतक के बावजूद छह विकेट पर 128 रन ही बना सकी. रायडू के अलावा सिर्फ रविंद्र जडेजा (नाबाद 27) ही सुपरकिंग्स की ओर से 20 रन के आंकड़े को पार कर पाये.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के लिए भारी पड़ा और इसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में भुगतना पड़ा. चेन्नई की हार से फैन्स जितना निराश नहीं हुए उतना ही धौनी की बल्लेबाजी पर हैरान हुए. मौजूदा आईपीएल में पहली बार धौनी दबाव में नजर आये. उन्होंने खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 23 गेंद में मात्र एक चौके की मदद से 17 रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




