ePaper

IPL 11 : रैना की बेटी की बर्थडे में धौनी-ब्रावो ने गाया गाना, बेटी जीवा ने किया डांस, देखें VIDEO

Updated at : 16 May 2018 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 11 : रैना की बेटी की बर्थडे में धौनी-ब्रावो ने गाया गाना, बेटी जीवा ने किया डांस, देखें VIDEO

नयी दिल्‍ली : आईपीएल 11 में पहले दौर का खेल लगभग समाप्‍त होने वाला है. अब प्‍लेऑफ में टीमें आमने-सामने होंगी. मैच फिक्सिंग के कारण दो साल टूर्नामेंट से बाहर रहने वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने मौजूदा आईपीएल में धमाकेदार वापसी की है. लगातार नंबर एक और दो पर बने रहने के साथ महेंद्र सिंह […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : आईपीएल 11 में पहले दौर का खेल लगभग समाप्‍त होने वाला है. अब प्‍लेऑफ में टीमें आमने-सामने होंगी. मैच फिक्सिंग के कारण दो साल टूर्नामेंट से बाहर रहने वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने मौजूदा आईपीएल में धमाकेदार वापसी की है.

लगातार नंबर एक और दो पर बने रहने के साथ महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स प्‍लेऑफ में जगह बना ली है. बहरहाल लगातार अच्‍छे प्रदर्शन के बाद पूरी टीम इस समय जश्‍न के मूड में है. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाड़ी रैना और ब्राओ का तो डांस वाला वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर छाया रहता है, लेकिन इस समय पूरी टीम की कुछ तसवीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं. मौका था टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना के बेटी ग्रासिया की बर्थडे पार्टी का.

रैना की बेटी की बर्थडे पार्टी में महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मौजूद थे. इसके साथ-साथ टीम के साथी खिलाड़ी भी पार्टी में मौजूद थे. लेकिन फेमस खिलाडियों पर धौनी की बेटी जीवा और ‘बर्थडे गर्ल’ ग्रासिया भारी पड़ गयीं. दोनों ने जमकर मस्‍ती की. ग्रासिया की बर्थडे पर जीवा ने जमकर डांस किया.

https://www.instagram.com/p/Bi1BLNiltYJ/

जीवा और ग्रासिया का डांस वीडियो इस समय वायरल हो रही है. वीडियो में जीवा के साथ-साथ ग्रासिया भी डांस करती नजर आ रही है. चेन्‍नई के ऑलराउंडर ब्राओ ने भी अपने गाने से सभी को नचाया.

https://www.instagram.com/p/BizvsuXFFtZ/

गौरतलब हो मौजूदा आइपीएल में खिलाडियों के साथ-साथ उनकी पत्नी और बच्‍चे भी जमकर मस्‍ती कर रहे हैं. धौनी की बेटी जीवा, भज्‍जी की बेटी हिनाया और रैना की बेटी ग्रासिया के बीच दोस्‍ती भी खुद रंग दिखा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola