नवाज के कबूलनामे से पाकिस्तान में भूचाल, इमरान खान ने शरीफ को बताया - ''मार्डन मीर जाफर''

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मुंबई हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर बयान देकर भूचाल ला दिया. पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान ने नवाज शरीफ को आधुनिक युग का मीर जाफर करार दिया है. पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर नवाज शरीफ के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मुंबई हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर बयान देकर भूचाल ला दिया. पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान ने नवाज शरीफ को आधुनिक युग का मीर जाफर करार दिया है. पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर नवाज शरीफ के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है. वहीं नवाज शरीफ के इस बयान को कई विश्लेषक सही ठहरा रहे हैं.
विश्लेषकों के मुताबिक नवाज शरीफ तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे हैं. ऐसे में वह अपने देश को बेहतर समझते हैं. दुनिया पहले से ही मुंबई हमले का जिम्मेवार पाकिस्तान को मानती रही है. अब पाकिस्तान ने सच्चाई को स्वीकार लिया है.
पाकिस्तान ने दोषियों पर कार्रवाई में नहीं दिखाई थी मुस्तैदी
नवाज शरीफ ने क्या कहा था ?
नवाज शरीफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘आतंकी संगठन सक्रिय हैं, क्या हमें उन्हें सीमा पार करने और मुंबई में 150 लोगों की हत्या करने की इजाजत दे देनी चाहिए? मुझे बताइए.’आप ऐसे देश को नहीं चला सकते, जहां दो या तीन समानांतर सरकारें चल रही हों. इसे रोकना होगा. सिर्फ एक ही सरकार हो सकती है, जो संवैधानिक प्रक्रिया से चुनी गई हो.’
मुंबई हमले में आतंकियों को मिली थी पाकिस्तानी सेना व इंटेलिजेंस एजेंसी की मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




