पाक परमाणु वैज्ञानिकों और आतंकवादी समूहों के बीच संबंधों से चिंतित है सीआईए

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सीआईए निदेशक पद के लिए नामित जिना हास्पेल का कहना है कि सीआईए आतंकवादी समूहों और पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिकों के बीच संभावित संबंधों को बेहद चिंतित है और आगे भी रहेगा. सीनेट के समक्ष अपनी नियुक्ती की पुष्टि की सुनवायी के दौरान जिना ने यह बात […]
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सीआईए निदेशक पद के लिए नामित जिना हास्पेल का कहना है कि सीआईए आतंकवादी समूहों और पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिकों के बीच संभावित संबंधों को बेहद चिंतित है और आगे भी रहेगा. सीनेट के समक्ष अपनी नियुक्ती की पुष्टि की सुनवायी के दौरान जिना ने यह बात कही.
जिना ने कहा , ‘‘ आतंकवादी समूहों और पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिकों के बीच संभावित संबंधों को लेकर गंभीर चिंता है और हम इसपर करीब से नजर रखेंगे. ‘ सीनेट अगर हास्पेल की नियुक्ति की पुष्टि कर देता है तो वह सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी ( सीआईए ) की पहली महिला निदेशक होंगी.
इस बीच , ‘ एपी ‘ की खबर के अनुसार जिना ने सुनवायी के दौरान खुद को प्रताड़ना कार्यक्रम के खिलाफ बताया और कहा कि उनकी समझ और मजबूत नैतिकता उन्हें राष्ट्रपति के ऐसे किसी भी आदेश का पालन करने से रोकेगी जो उन्हें आपत्तिजनक लगेगा. सुनवाई के दौरान जिना ने कहा कि उनके नेतृत्व में सीआईए उस विवादित हिरासत एवं पूछताछ कार्यक्रम को दोबारा शुरू नहीं करेगा , जिसके तहत 9/11 हमले के बाद ‘ ब्लैक साइटों ‘ पर कार्रवाई की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




