ePaper

केएल राहुल की पारी ने दिलायी किंग्स इलेवन पंजाब को जीत :बहुतुले

Updated at : 07 May 2018 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
केएल राहुल की पारी ने दिलायी किंग्स इलेवन पंजाब को जीत :बहुतुले

इंदौर : राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कहा कि बड़ी साझेदारी नहीं निभा पाने तथा किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शुरू से लेकर आखिर तक क्रीज पर टिके रहने के कारण उनकी टीम को आईपीएल के इस महत्वपूर्ण मैच में हार झेलनी पड़ी. राहुल ने यहां होलकर स्टेडियम […]

विज्ञापन


इंदौर :
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कहा कि बड़ी साझेदारी नहीं निभा पाने तथा किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शुरू से लेकर आखिर तक क्रीज पर टिके रहने के कारण उनकी टीम को आईपीएल के इस महत्वपूर्ण मैच में हार झेलनी पड़ी. राहुल ने यहां होलकर स्टेडियम में 54 गेंदों पर 84 रन की नाबाद पारी खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभायी. मोहाली के बाद इंदौर किंग्स इलेवन पंजाब का दूसरा घरेलू मैदान है.

बहुतुले ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘राहुल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की. उनका विकेट हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण था. अगर उन्हें जल्दी आउट कर दिया जाता, तो हम संभवत: मैच जीतने की स्थिति में होते. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की हार के लिए बड़ी साझेदारियों के अभाव को भी जिम्मेदार ठहराया. बहुतुले ने कहा, ‘हमारे सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (39 गेंदों पर 51 रन) अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. उनके साथ अन्य बल्लेबाजों की कुछ अच्छी भागीदारियों की जरूरत थी. लेकिन 11वें और 16वें ओवर के बीच हमारे पांच विकेट गिर गये.’ राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच ने कहा, ‘किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा करने के लिए हमें कुछ बड़ी साझेदारियों के साथ 20-30 रन ज्यादा बनाने चाहिए थे.’

इस बीच, किंग्स इलेवन पंजाब के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अपने साथी खिलाड़ी राहुल की पारी की जमकर तारीफ की. स्टोइनिस (16 गेंदों पर नाबाद 23 रन) ने कहा, ‘ विकेट थोड़ा मुश्किल था. लेकिन इस पर राहुल की पारी शानदार थी. उन्होंने हालत को भांपते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की.’ ऑस्ट्रेलिया के 28 वर्षीय क्रिकेटर ने पांचवें विकेट के लिए राहुल के साथ 68 रन की अटूट साझेदारी की. स्टोइनिस ने कहा कि उन्हें भरोसा था कि अगर वह और राहुल आखिर तक मैदान पर टिके रहते हैं, तो उनकी टीम की जीत तय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola