CSK को ‘डैड्स आर्मी'' कहने वाले आलोचकों को धौनी, ब्रावो और वाटसन ने दिया करारा जवाब : फ्लेमिंग

Updated at : 02 May 2018 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
CSK को ‘डैड्स आर्मी'' कहने वाले आलोचकों को धौनी, ब्रावो और वाटसन ने दिया करारा जवाब : फ्लेमिंग

कोलकाता : चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को खुशी है कि महेंद्र सिंह धौनी, शेन वाटसन और ड्वेन ब्रावो ने अब तक आईपीएल में अहम भूमिका निभाकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिये जिन्होंने इस टीम को ‘डैड्स आर्मी’ करार दिया था. धौनी और वाटसन जल्द ही 37 साल के हो जाएंगे जबकि ब्रावो […]

विज्ञापन

कोलकाता : चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को खुशी है कि महेंद्र सिंह धौनी, शेन वाटसन और ड्वेन ब्रावो ने अब तक आईपीएल में अहम भूमिका निभाकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिये जिन्होंने इस टीम को ‘डैड्स आर्मी’ करार दिया था.

धौनी और वाटसन जल्द ही 37 साल के हो जाएंगे जबकि ब्रावो अभी 35 साल के हैं लेकिन इन तीनों ने चेन्नई की आठ में से छह जीत में अहम भूमिका निभायी है. धौनी के नाम पर तीन अर्धशतक हैं जबकि वाटसन ने एक शतक और एक अर्धशतक बनाया है.

ब्रावो ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है. फ्लेमिंग ने कोलकाता नाइटराडर्स के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, उम्र कोई बाधा नहीं है.

मेरा मानना है कि ये सीनियर खिलाड़ी अब भी अहम योगदान दे सकते हैं. हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं लेकिन दबाव में परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन मायने रखता है। ऐसे मैच बहुत कम होते हैं जिनमें आप पर दबाव नहीं हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola