PM मोदी की दो दिवसीय नेपाल यात्रा 11 से, पटना से हेलीकॉप्टर से पहले जनकपुर जायेंगे

काठमांडू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय नेपाल यात्रा के तहत 11 मई को बिहार की राजधानी पटना से सीधे जनकपुर आयेंगे. नेपाल के गृह मंत्री राम बहादुर थापा ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंगलवारको कहा कि मोदी की यात्रा से दोनों देशों के सदियों पुराने सामाजिक और धार्मिक रिश्तों को नयी […]
काठमांडू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय नेपाल यात्रा के तहत 11 मई को बिहार की राजधानी पटना से सीधे जनकपुर आयेंगे. नेपाल के गृह मंत्री राम बहादुर थापा ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंगलवारको कहा कि मोदी की यात्रा से दोनों देशों के सदियों पुराने सामाजिक और धार्मिक रिश्तों को नयी ऊंचाई मिलेगी.
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर जनकपुर में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. यह शहर जानकी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. थापा स्थिति और सुरक्षा प्रबंध का जायजा लेने जनकपुर में थे. उन्होंने बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे जो नागरिक अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगे. मोदी 11 और 12 मई को नेपाल में रहेंगे.
‘हिमालयन टाइम्स’ में प्रकाशित खबर में थापा के हवाले से कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली से पटना पहुंचेंगे. नेपाल के गृह मंत्री के मुताबिक प्रधानमंत्री पटना से हेलीकॉप्टर से जनकपुर आयेंगे. सरकार द्वारा सार्वजनिक किये गये कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी जनकपुर के जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुस्तांग पहुंचेंगे. इसके बाद वह काठमांडू आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




