ePaper

IPL 2018 : विराट कोहली ने हार का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा, खराब गेंदबाजी को बताया ''अपराध''

Updated at : 26 Apr 2018 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2018 : विराट कोहली ने हार का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा, खराब गेंदबाजी को बताया ''अपराध''

बेंगलुरु : रायल चैलेंजर्स बेंगलुुरु के कप्तान विराट कोहली ने डेथ ओवरों में अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन को ‘अपराध’ की संज्ञा दी. जिनके लचर खेल के कारण इंडियन प्रीमियर लीग टी 20 मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 205 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 206 रन के […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : रायल चैलेंजर्स बेंगलुुरु के कप्तान विराट कोहली ने डेथ ओवरों में अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन को ‘अपराध’ की संज्ञा दी. जिनके लचर खेल के कारण इंडियन प्रीमियर लीग टी 20 मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 205 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 74 रन पर चार विकेट गंवा बैठी थी लेकिन महेंद्र सिंह धौनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में नाबाद 70 रन बनाये जबकि सलामी बल्लेबाज अम्बाती रायुडू ने 53 गेंद में 82 रन की पारी खेलकर यह लक्ष्य अंतिम ओवर में दो गेंद रहते हासिल कर लिया.

धौनी ने अपनी पारी के दौरान सात छक्के जमाये जिसमें एक विजयी छक्का भी शामिल है जबकि रायुडू ने आठ छक्के लगाये. बीती रात एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रिकार्ड 33 छक्के लगे. कोहली ने मैच के बाद कहा , हमने जिस तरह से गेंदबाजी की , वह स्वीकार्य नहीं है. 74 रन पर हमने चार विकेट झटक लिये थे और महज एक विकेट गंवाकर इतने सारे रन लुटाना आपराधिक है. यह ऐसी चीज है जिसमें हमें आगे बढ़ने से पहले सुधार की जरूरत है क्योंकि हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की. अगर हम 200 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर सकते तो समस्या कहीं और ही है.

इसे भी पढ़ें….

बीसीसीआई ने खेल पुरस्कारों के लिए द्रविड़, कोहली और गावस्कर के नाम की सिफारिश की

उन्होंने कहा , हमें अपने खिलाड़ियों का साथ देना होगा और उनमें आत्मविश्वास भरना होगा कि उन्हें रणनीति का कार्यान्वयन करने में स्पष्ट होना होगा. यह पिच काफी अच्छी थी , इस पर स्पिन ने अहम भूमिका अदा की. दोनों टीमों ने अच्छी बल्लेबाजी की और 200 रन का स्कोर बनाया.

कोहली पर धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. उन्होंने कहा , लोगों को देखने के लिये अच्छा मैच मिला लेकिन टीम के तौर पर हम काफी निराश हैं कि हम अपने हक में नतीजा नहीं हासिल कर पाये. कोहली ने रायुडू और धौनी की तारीफ करते हुए कहा , रायुडू 15 साल से साथ है , वह बेहतरीन खिलाड़ी है और उसने भारत के लिये अच्छा प्रदर्शन किया है. पता नहीं कहीं भी आपको मौका मिल सकता है , मुझे उसके लिये खुशी है.

इसे भी पढ़ें….

IPL 2018 : धोनी और रायुडू ने चेन्नई को आरसीबी पर दिलाई रोमांचक जीत, छक्‍का मारकर किया मैच फिनिश

धौनी को मैन आफ द मैच चुना गया. कोहली ने कहा , धौनी सचमुच अच्छी फार्म में है , वह इस आईपीएल में गेंद को सचमुच अच्छी तरह हिट कर रहा है , लेकिन हमारे खिलाफ रन बनाना अच्छा नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola