इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बेगम हुई नाराज, मायके गयीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के राजनेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बेगम घरेलू विवाद के बाद अपने मायके चली गयीं हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरान के पालतू कुत्तों को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद बुशरा ने यह कदम उठाया. टाइम्स अॅाफ इस्लामाबाद के अनुसार इमरान के पालतू कुत्ते को […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के राजनेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बेगम घरेलू विवाद के बाद अपने मायके चली गयीं हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरान के पालतू कुत्तों को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद बुशरा ने यह कदम उठाया.
टाइम्स अॅाफ इस्लामाबाद के अनुसार इमरान के पालतू कुत्ते को बुशरा के आदेश पर घर से बाहर कर दिया गया था, लेकिन वह वापस आ गया और घर के आसपास भटक रहा था. बताया जा रहा है कि वह कुत्ता बुशरा के धार्मिक क्रियाकलापों में बाधा पहुंचाता था, जिसके कारण बुशरा उस कुत्ते को घर से बाहर करना चाहती थी.
हालांकि इमरान खान ने उन अफवाहों को खारिज किया, जिसमें यह बताया जा रहा है कि उनके पालतू कुत्ते ‘शेरू’ को घर से बाहर निकाल दिया गया है, इमरान ने कहा है कि उसकी मौत कुछ साल पहले हो गयी थी.
गौरतलब है कि बुशरा की पहली शादी से जो बच्चे हैं वे इमरान के बानी गला निवास में लंबे समय से रह रहे थे, वहीं इमरान की बहन भी यहीं पर रहती हैं और वह घर में कुछ निर्माण का काम करवा रही थी, जो बुशरा को पसंद नहीं था.
गौरतलब है कि पिछले माह इमरान खान ने अपनी आध्यात्मिक गुरू बुशरा बेगम से शादी कर ली थी. उनकी शादी की चर्चा इस वर्ष पहली जनवरी से ही हो रही थी. इमरान खान की यह तीसरी शादी है, इससे पहले उन्होंने जेमिमा खान और रेहम खान से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं.
यह भी पढ़ें :-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










