पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल : अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में तालिबान के हमले में आज चार स्थानीय पुलिसकर्मी मारे गए और सात घायल हो गए. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि आतंकवादियों ने आज जगतु जिले में स्थानीय पुलिस बल की सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया. नूरी ने बताया कि अभी तक किसी ने […]
काबुल : अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में तालिबान के हमले में आज चार स्थानीय पुलिसकर्मी मारे गए और सात घायल हो गए. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि आतंकवादियों ने आज जगतु जिले में स्थानीय पुलिस बल की सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया. नूरी ने बताया कि अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
मुठभेड़ सात घंटे तक चली और तालिबान ने तोपों और रॉकेट चालित ग्रेनेड लॉन्चर का इस्तेमाल किया. अफगानिस्तान के लिए यह सप्ताह घातक रहा है. काबुल में रविवार को मतदाता पंजीकरण केंद्र पर इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती विस्फोटों में 57 लोग मारे गए और सोमवार को तालिबान ने पश्चिमी अफगानिस्तान में हमले किए जिसमें 18 सैनिक और पुलिसकर्मी मारे गए थे.
यह भी पढ़ें-
टोरंटो में ट्रक ने राहगीरों को रौंदा; 10 की मौत, 15 घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










