संजू सैमसन ने कृष्णप्पा गोथम की धमाकेदार पारी को बताया अद्भुत

जयपुर : राजस्थान के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने कृष्णप्पा गोथम की पारी की तारीफ की लेकिन रविवार को आईपीएल के मैच में मुंबई इंडियंस पर आखिरी ओवर में मिली जीत को टीम प्रयासों का नतीजा बताया. गोथाम ने सिर्फ 11 गेंद में 33 रन बनाये जिसमें दो छक्के और चार चौके शामिल थे. इससे […]
जयपुर : राजस्थान के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने कृष्णप्पा गोथम की पारी की तारीफ की लेकिन रविवार को आईपीएल के मैच में मुंबई इंडियंस पर आखिरी ओवर में मिली जीत को टीम प्रयासों का नतीजा बताया.
गोथाम ने सिर्फ 11 गेंद में 33 रन बनाये जिसमें दो छक्के और चार चौके शामिल थे. इससे पहले सैमसन ( 52) और बेन स्टोक्स ( 40) ने तीसरे विकेट के लिये 72 रन की साझेदारी की थी.सैमसन ने मैच के बाद कहा , गोथम का प्रदर्शन शानदार था. उसके और हम सभी के लिये जीवन भर याद रहने वाला अनुभव रहा.
इसे भी पढ़ें….
क्या बॉलीवुड की इस हॉट एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर हार्दिक पांड्या…!
राजस्थान रायल्स के कैरेबियाई खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिसने 22 रन देकर तीन विकेट लिये.सैमसन ने इस पर टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा , मेरा मानना है कि के गोथम मैन ऑफ द मैच था लेकिन सभी का योगदान अहम था. आर्चर ने भी तीन विकेट लिये और कुछ चौके भी लगाये. मैं मैन ऑफ द मैच के चयन पर टिप्पणी नहीं कर सकता.
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी गोथम की तारीफ करते हुए कहा , उसने अच्छी बल्लेबाजी की. गेंद के बल्ले पर आने का इंतजार करके अपने स्ट्रोक्स खेले.
इसे भी पढ़ें….
IPL 2018 : गौतम ने दिलायी रॉयल्स को मुंबई पर रोमांचक जीत, सूर्यकुमार व इशान किशान की पारी बेकार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




