बोले पीएम मोदी - बलात्कार तो बलात्कार होता है, इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिये

लंदन : कठुआ और उन्नाव बलात्कार मामले को लेकर देशभर में आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि ‘‘ बलात्कार , बलात्कार होता है ‘ और उसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिये. सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में यहां ‘ भारत की बात , सबके साथ ‘ कार्यक्रम में उन्होंने कहा , ‘‘ […]
लंदन : कठुआ और उन्नाव बलात्कार मामले को लेकर देशभर में आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि ‘‘ बलात्कार , बलात्कार होता है ‘ और उसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिये.
सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में यहां ‘ भारत की बात , सबके साथ ‘ कार्यक्रम में उन्होंने कहा , ‘‘ हम हमेशा अपनी बेटियों से पूछते हैं कि वो क्या कर रही हैं , कहां जा रही हैं. हमें अपने बेटों से भी पूछना चाहिये. जो व्यक्ति ये अपराध कर रहा है , वह भी किसी का बेटा है. ‘
प्रधानमंत्री ने कहा , ‘‘ मैं इस सरकार और उस सरकार में बलात्कार की घटनाओं की संख्या की गिनती में कभी शामिल नहीं हुआ. बलात्कार , बलात्कार है , चाहे वह अब हुआ या पहले हुआ हो। यह बेहद दुखद है. बलात्कार की घटनाओं का राजनीतिकरण नहीं करें. ‘
उन्होंने कहा कि किसी बेटी से बलात्कार देश के लिये शर्म का विषय है. मोदी का यह बयान जम्मू कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार की घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश के बीच आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




