रोहित शर्मा ने अपनी 94 रन की शानदारी पारी का श्रेय एविन लुईस को दिया

Updated at : 18 Apr 2018 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने अपनी 94 रन की शानदारी पारी का श्रेय एविन लुईस को दिया

मुंबई : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ 52 गेंद में 94 रन की पारी खेलने का श्रेय एविन लुईस को देते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने उन्हें क्रीज पर पैर जमाने का मौका दिया. मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को कल रात यहां 46 रन से […]

विज्ञापन
मुंबई : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ 52 गेंद में 94 रन की पारी खेलने का श्रेय एविन लुईस को देते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने उन्हें क्रीज पर पैर जमाने का मौका दिया. मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को कल रात यहां 46 रन से हराकर आईपीएल 11 में पहली जीत दर्ज की. रोहित के अलावा लुईस ने भी 65 रन की पारी खेली.

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 213 रन बनाये जिसके जवाब में आरसीबी की टीम आठ विकेट पर 167 रन ही बना सकी. रोहित ने कहा, ‘जब एविन लुईस बल्लेबाजी कर रहा हो तो कुछ भी हो सकता है, वह काफी अच्छा स्ट्राइकर है और अपने दायरे में आने पर वह गेंद को तेज हिट करता है और उसने यही किया. इससे मुझे पर्याप्त समय मिला गया जो काफी महत्वपूर्ण है. हम हमेशा से चाहते रहे हैं कि एक टिका हुआ बल्लेबाज जितना अधिक संभव हो उतनी देर तक बल्लेबाजी करे और ऐसा करने के लिए मेरे पास बेहतरीन मंच था.’

IPL 2018 : रोहित का धमाका, मुंबई की पहली जीत, कोहली का अर्द्धशतक गया बेकार, आरसीबी 46 रन से हारा

मेजबान टीम की शुरुआत काफी खराब रही जब आरसीबी के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने मैच की पहली दो गेंदों पर ही मुंबई के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और इशान किशन को बोल्ड कर दिया. रोहित ने कहा कि पहले तीन मैचों में हार के बावजूद उनकी टीम का रवैया सकारात्मक रहा. उन्होंने अपने गेंदबाजों मिशेल मैकलेनाघन, क्रुणाल पांड्या और मयंक मार्कंडेय की भी तारीफ की. रोहित ने साथ ही कहा कि वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे जिससे कि नये बल्लेबाजों को सहज होने का मौका मिले.

इस बीच आरसीबी के मुख्य कोच डेनियल विटोरी को मलाल है कि डीआरएस रिव्यू लेने पर हार्दिक पंड्या को नाट आउट करार दिया गया और इससे उनकी टीम को 20 से 30 रन का नुकसान हुआ. विटोरी ने कहा, ‘‘चीजें हमारे खिलाफ गयी. हार्दिक का विकेट, अगर हम उसे आउट कर देते तो संभवत: उनका स्कोर 20 से 30 रन कम रहता. अंतिम स्कोर में यह अंतर पैदा करता है.’ उन्होंने कहा कि उनके स्पिनरों वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल ने रक्षात्मक गेंदबाजी की जबकि मुंबई टीम के उनके समकक्षों ने आक्रामक रवैया अपनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola