27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पीएम शिंजो अबे की अमेरिका यात्रा से पहले जापान ने चीन के साथ की मंत्रणा

तोक्यो : चीन और जापान के बीच करीब आठ साल बाद उच्चस्तरीय आर्थिक वार्ता हुई. वार्ता दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार के संकेत हैं. जापान-चीन उच्चस्तरीय आर्थिक वार्ता तोक्यो में सोमवार को हुई. अगस्त, 2010 के बाद यह ऐसी पहली वार्ता है. चीन की ओर से विदेश मंत्री वांग यी ने अगुवाई की. […]

तोक्यो : चीन और जापान के बीच करीब आठ साल बाद उच्चस्तरीय आर्थिक वार्ता हुई. वार्ता दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार के संकेत हैं. जापान-चीन उच्चस्तरीय आर्थिक वार्ता तोक्यो में सोमवार को हुई. अगस्त, 2010 के बाद यह ऐसी पहली वार्ता है. चीन की ओर से विदेश मंत्री वांग यी ने अगुवाई की. वर्ष 2009 के बाद किसी चीनी विदेश मंत्री की यह पहली जापान यात्रा भी है.

बहरहाल, दोनों देशों से आयात पर सीमा शुल्क लगाने और अमेरिकी आयातों के लिए अपने-अपने देश में और अधिक बाजार खोलने की मांग को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कदमों के बावजूद एशिया की इन दो बड़ी आर्थिक शक्तियों के पास सहयोग के कारण हैं. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे इस सप्ताह ट्रम्प से मुलाकात के लिए अमेरिका जाने वाले हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें