आधी रात को इंडोनेशिया में आया भूकंप

जकार्ता: इंडोनेशिया के मोलुक्का समुद्र में आज 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस कियेगये. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी. हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं कीगयीहै. यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप काकेंद्र कोटा टर्नेट से 85 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पृथ्वी से 36.5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. भूकंप भारतीय […]
जकार्ता: इंडोनेशिया के मोलुक्का समुद्र में आज 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस कियेगये. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी. हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं कीगयीहै. यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप काकेंद्र कोटा टर्नेट से 85 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पृथ्वी से 36.5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.
भूकंप भारतीय समयानुसार देर रात एक बजे आया. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है. किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है. गौरतलब है कि इंडोनेशिया अत्यधिक भूकंप की आशंका वाला क्षेत्र है. यहां वर्ष 2004 में भूकंप के बाद आई सुनामी में 170,000 से अधिक लोगोंकी मौत हो गयी थी. हिंद महासागर के अन्य देशों में भी बड़ी संख्या में लोगोंकी मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




