डेटा लीक को रोकने से बचाने के लिए सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने बनाया ऐप

-अब थर्ड पार्टी ऐप को हटाना हुआ आसान डेटा लीक मामले में आलोचना झेल रही फेसबुक और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग ने बुधवार को एक बल्क ऐप रिमूवल टूल जारी किया. इस टूल का उपयोग कर मोबाइल और डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म से एक बार में सारे थर्ड पार्टी एप्स हटाये जा सकते हैं. इस […]
-अब थर्ड पार्टी ऐप को हटाना हुआ आसान
इसके लिए कैंब्रिज एनालिटिका ने पर्सनैलिटी संबंधी जानकारी देने वाले एप्प ‘दिसइजमाइडिजिटललाइफ’ को लॉन्च किया था. इसी ऐप के सहारे यूजर से उसकी जानकारी ली गयी. सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक बात यह है कि चोरी की जानकारी मिलने के बावजूद फेसबुक ने यूजर्स को अलर्ट नहीं किया. वर्ष 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप के आरोप को जुकरबर्ग ने ‘पागलपन’ करार दिया था. हालांकि, जब आरोप सही साबित हुए तो उन्होंने स्वीकारा कि वह गलत थे. अब अमेरिका और यूरोपीय संघ लंदन स्थित डाटा माइनिंग फर्म कैंब्रिज एनालिटिका की जांच कर रहे हैं.
फेसबुक से बल्क में एप्स को हटाने के टूल का इस्तेमाल करके यूजर अपने डाटा खर्च पर भी नियंत्रण रख सकेंगे. टूल के इस्तेमाल से पहचान को सुरक्षित रखना आसान होगा. वर्तमान में करीब 2.5 करोड़ भारतीय फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




