ePaper

Trade War : चीन के बाद अब 1300 चीनी उत्पादों पर एक्स्ट्रा चार्ज लगायेगा अमेरिका

Updated at : 04 Apr 2018 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
Trade War : चीन के बाद अब 1300 चीनी उत्पादों पर एक्स्ट्रा चार्ज लगायेगा अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने बुधवार को चीन से आयात होने वाले उत्पादों की सूची जारी की है, जिन पर 25 फीसदी की दर से अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया गया है. इससे अमेरिका को 50 अरब डाॅलर का राजस्व मिल सकता है. अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि ने कहा कि उत्पादों की यह सूची विभिन्न […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने बुधवार को चीन से आयात होने वाले उत्पादों की सूची जारी की है, जिन पर 25 फीसदी की दर से अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया गया है. इससे अमेरिका को 50 अरब डाॅलर का राजस्व मिल सकता है. अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि ने कहा कि उत्पादों की यह सूची विभिन्न एजेंसियों के बीच व्यापक आर्थिक विश्लेषण के बाद तैयार की गयी है. इसमें चीन के उन उत्पादों को शामिल किया गया है, जिन्हें चीन की औद्योगिक योजना से फायदा मिल रहा है. इनका अमेरिका की अर्थव्यवस्थ पर कम से कम असर होगा.

इसे भी पढ़ेंः Trade War : अमेरिका को चीन का करारा जवाब, 128 वस्तुओं पर लगाया शुल्क

इस प्रस्तावित शुल्क में वैमानिकी, सूचना एवं दूरसंचार प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स और मशीनरी जैसे उत्पाद शामिल हैं. जिन उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया गया है, उनमें 1,300 के करीब उत्पाद शामिल हैं. इन उत्पादों की सूची को सार्वजनिक तौर पर जारी कर उस पर लोगों से टिप्पणी मांगी जायेगी, आवश्यकता पड़ने पर सुनवाई भी की जायेगी. यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि का कार्यालय ऐसे उत्पादों की अंतिम सूची जारी कर देगा, जिन पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जायेगा.

चीन ने मंगलवार को कहा है कि ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत के लिए उसके दरवाजे हर समय खुले हैं, लेकिन यदि व्यापार युद्ध शुरू होता है तो वह अंत तक लड़ेगा. चीन की तरफ से यह बयान ऐसे समय दिया गया है, जब उसने अमेरिका की ओर से इस्पात और एल्यूमीनियम पर शुल्क लगाने के जवाब में 128 अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाया है.

चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर करीब तीन अरब डाॅलर का शुल्क लगाया है. इनमें मांस, फल तथा कुछ अन्य उत्पाद शामिल हैं. अमेरिका ने चीन के साथ उसके बढ़ते व्यापार घाटे का मुद्दा एक बार फिर उठाया है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वह चीन के साथ सालाना 500 अरब डाॅलर के व्यापार घाटे को बर्दाश्त नहीं कर सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola